आखिर किस वजह से दी थी महेंद्र सिंह धोनी ने मनीष पाण्डेय  को गाली -


Google Images

महेंद्र सिंह धोनी अपनी तूफानी पारी के दौरान अंतिम ओवर में मनीष पांडे को गाली देते दिखे, जानिए गुस्सा होने का कारण ?
महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपने शांत स्वभाव के लिए मशहूर हैं लेकिन कभी-कभी गलतियों की वजह से यह साथी खिलाड़ियों पर भड़क जाते हैं अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में धोनी बेहद गुस्से में दिखे। इस आर्टिकल में जानिए उनके गुस्सा होने का कारण...

Google images

महेंद्र सिंह धोनी ने मनीष पांडे को जमकर गाली दी लेकिन मिडिया से बातचीत के दौरान इन्होने इसकी वजह जो बताई उस सुनकर आप चौंक जायेंगेमहेंद्र सिंह धोनी ने बताया की- "पांडे के साथ बल्लेबाजी के दौरान तालमेल बैठना बहुत जरुरी था लेकिन पांडे को बहुत इशारा करने के बाद भी वह मेरी तरफ ध्यान नहीं दे रहा था। 

Google Images

मुझे डर था की अच्छी साझेदारी टूट ना जाए इसलिए पांडे के ध्यान ने देने पर मुझे गुस्सा आ गया और मैने पांडे पर चिल्लाना शुरू कर दिया लेकिन मैच के बाद मैंने सॉरी कहकर मामला शांत किया। 

Google Images

महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में 28 गेंदों पर 52 रन की तूफानी पारी खेली जबकि मनीष पांडेय ने भी 48 गेंदों पर 79 रन बनाये जिसके कारण भारत का स्कोर 188 रन पहुंच पाया । 

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर रहते 
हैं। यदि मैदान पर वह किसी मैच में 100 के नीचे के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर लें तो लोग उन्हें ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। यह विश्व कप के कई मैचों में हो चुका है।
पहले अफगानिस्तान के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी को लेकर उनकी आलोचना की गई। वेस्टइंडीज के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने 61 गेंदों पर 56 रन बनाए थे। मगर किसी और बल्लेबाज के ना चलने की वजह से धोनी की इस पारी को काफी महत्व दिया गया और उनकी आलोचना नहीं हुई। मगर इंग्लैंड के खिलाफ जब भारतीय टीम मैच हारी तो 31 गेंदों पर 42 रन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की  आलोचना एक बार फिर से शुरू हो गई।

देखें विडियो -


कई सालों तक भारत की कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर उनके शांत रवैये के लिए कैप्टन कूल का नाम दिया गया था | मौजूदा कप्तान विराट कोहली जहां मैदान पर उनकी गाली-गलौच के लिए कुख्यात हैं वहीं महेंद्र सिंह धोनी शायद ही अपना आपा खोते दिखे हैं| लेकिन बुधवार को साउथ अफ्रीका के साथ दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान एक ऐसा वक्त आया जब बल्लेबाजी कर रहे धोनी अपनी साथी बल्लेबाज मनीष पांडे से इतने नाराज हो गए कि उन्होंने मनीष पांडे को गाली दे दी | स्टंप माइक पर महेंद्र सिंह धोनी की यह गाली साफ सुनाई दी और मैच के बाद सोशल मीडिया पर धोनी का यह गुस्सा वायरल हो गया |

Google Images

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी को यह गुस्सा भारतीय पारी के आखिरी ओवर में आया | इस मैच में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया के शुरूआती विकेट जल्दी गिर गए थे | 90 रन पर भारत के चार बड़े विकेट गिर चुके थे | ऐसे वक्त में जब टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाती दिख रही थी तब महेंद्र सिंह धोनी ने मनीष पांडे के साथ मिलकर 98 रन साझेदारी करके भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया |

google images

भारतीय पारी के आखिरी ओवर यानी 19 वें ओवर की एक गेंद फेंकी जा चुकी थी | पांडे ने शॉट खेलकर एक रन ले लिया जबकि महेंद्र सिंह धोनी दो रन लेना चाहते थे | महेंद्र सिंह धोनी स्ट्राइक पर थे और मनीष पांडे दूसरे छोर पर | उस वक्त महेंद्र सिंह धोनी ने पांडे को चिल्ला कर पूछा कि उनका ध्यान किधर है | इस गुस्सा में महेंद्र सिंह धोनी के मुंह से वह गाली भी निकल गई जिसे स्टंप माइक ने पकड़ लिया और फिर यह वायरल हो गया | 
महेंद्र सिंह धोनी का गुस्सा इसके बाद गेंदबाज पर उतरा और उन्होंने बाकी गेंदों पर एक छक्का और दो चौके जड़कर अपनी फिफ्टी पूरी की |
हालांकि भारत यह मुकाबला हार गया लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की इस पारी ने उनके आलोचकों को शांत कर दिया है |